फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब रोडवेज की बस खड़े ट्रक से भिड़ी, 22 यात्री हुए घायल, तीन पीजीआई चंडीगढ़ रेफर

Fri, 21 Feb 2020 11:44 AM IST
खुशबू गोयल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला सिटी (हरियाणा)
विज्ञापन
रोडवेज बस खड़े कंटेनर से टकराई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जंडली के पास नेशनल हाईवे पर शुक्रवार सुबह दिल्ली की ओर से आ रही पंजाब रोडवेज की बस खड़े ट्रक से भिड़ गई। हादसा सुबह करीब साढ़े 5 बजे हुआ। हादसे में 6 महिलाओं समेत 22 लोग घायल हो गए। घायलों में सबसे ज्यादा हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। इसमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


अधिकतर मरीजों को प्राथमिक उपचार देने के बाद छुट्टी दे दी गई। 6 मरीज सिटी सिविल अस्पताल में उपाचाराधीन हैं। हादसे के समय बस में 30 से अधिक सवारियां मौजूद थी। यात्रियों का कहना है कि इस हादसे का कारण बस चालक की लापरवाही है, क्योंकि ट्रक साइड में ही खड़ा था। यात्रियों ने बताया कि बस चालक को झपकी आ गई थी इसी कारण यह हादसा हुआ। लेकिन चालक ने इन आरोपों का खंडन करते हुए बताया कि उसने ट्रक देख लिया था। जैसे ही उसने ट्रक देखा तो ब्रेक लगाई लेकिन नहीं लगी। इसी कारण बस सीधे ट्रक में जा भिड़ी और हादसा हो गया। 

इन तीन मरीजों को किया गया पीजीआई रेफर
हादसे में घायल तीन मरीजों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। इसमें ड्राईवर समेत अन्य दो सवारियां है। इसमें से ड्राइवर स्वर्ण सिंह की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। जबकि पुनीत और दालचंद की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


इन्हें भी आईं चोटें
44 वर्षीय अनीता हिमाचल प्रदेश, 16 वर्षीय कार्तिक हिमाचल प्रदेश, 29 वर्षीय निशांत, 31 वर्षीय हरीश खजुरी यमुनानगर, 47 वर्षीय हरि प्रसाद यूपी, 25 वर्षीय कल्पना पश्चिम बंगाल, 35 वर्षीय सनातन पश्चिम बंगाल, 45 वर्षीय रूपलाल, 46 वर्षीय सुधा यूपी , 25 वर्षीय सुशील यूपी, 48 वर्षीय सुरजीत हिमाचल प्रदेश, 45 वर्षीय सुमन दिल्ली, 34 वर्षीय गुरसेवक हिमाचल प्रदेश, 45 वर्षीय सरवन हिमाचल प्रदेश, 62 वर्षीय राकेश कुमार दिल्ली, 27 वर्षीय ओमवीर पंजाब, 21 वर्षीय अमन शर्मा हिमाचल प्रदेश, 20 वर्षीय रवि पंजाब, 50 वर्षीय मुन्नी पंजाब व रानी चोटिल हुए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें