पंजाब के बटाला में ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मारी दी। टक्कर इतनी जोर की लगी कि 4 साल की बच्ची सड़क पर जा गिरी और उसकी मौत हो गई। हादसा गांव खोजेवाल के पास हुआ। हादसे में बाइक पर सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार लोग अच्चल साहिब से अपने घर लौट रहे थे। रंगड नंगल पुलिस थाने में अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस थाना रंगल नंगल के एएसआई सुखेदव सिंह ने बताया कि गांव बहादुर हुसैन कलां के रहने वाले परमबीर सिंह, परमबीर की मां गुरमीत कौर, उसकी बहन दमनदीप कौर और परमबीर के चाचा की चार वर्षीय बेटी कमलजोत कौर बाइक पर सवार होकर अच्चल साहिब से अपने गांव वापस आ रहे थे। जब वह गांव खोजेवाल के पास पहुंचे तो एक अज्ञात युवक जो ट्रैक्टर चला रहा था उसने बाइक में टक्कर मार दी।
घटना में बाइक सवार परमबीर सिंह, गुरमीत कौर, दमनप्रीत कौर और कमलजोत कौर को गंभीर रूप से घायल हो गये। कमलजोत की ज्यादा गंभीर हालत को देखकर उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था। हालांकि रास्ते में ही चार साल की बच्ची कमलजोत कौर की मौत हो गई। एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि पुलिस थाना रंगड नंगल में संदीप सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह निवासी बहादुर हुसैन कलां के बयान के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।