फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार का नाटक कर रचाई शादी, पहली ही रात लड़की को दे दिया जहर

Fri, 02 Feb 2018 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब)
विज्ञापन
प्यार का नाटक कर रचाई शादी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फरीदकोट निवासी एक युवक ने अबोहर की नाबालिग लड़की से प्यार का नाटक कर पहले शादी की फिर पहली रात उसे जहर दे दिया। हालत बिगड़ने पर आरोपी उसे अल सुबह उसके घर के आगे फेंक कर फरार हो गया। एक सप्ताह तक निजी अस्पताल में उपचार के बाद बुधवार को होश में आई पीड़िता ने थाने में अपने ब्यान दर्ज करवाए। थाना नं. 1 की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


 नाबालिग ने पुलिस को बताया कि एक माह पहले फरीदकोट निवासी लक्खी उर्फ गग्गी संधू से उसकी मुलाकात हुई। वह अक्सर उससे फोन पर बातें करता था। 22 जनवरी की रात करीब 8 बजे लक्खी उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया और नशीली वस्तु पिलाकर उससे जबरन दुराचार किया। इसके बाद सुबह करीब 4 बजे लक्खी ने उसे एक शीशी जहर देते हुए कहा कि यदि वह उससे सच्चा प्यार करती है तो वह जहर पीकर दिखाए। उसके बहकावे में आकर उसने जहर पी लिया।

इसके बाद वह बेहोश हो गई। 23 जनवरी को अल सुबह करीब 4 बजे उक्त युवक उसे मरणासन्न अवस्था में उसके घर के आगे छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने नाबालिग के बयान पर उक्त युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने हाथों में चूड़ा पहना हुआ था। हाथ में मेंहदी लगी हुई थी और गले में मंगलसूत्र था। मामले की जांच एसआई सुनीता रानी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें