फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदकोट में अगवा करने के बाद युवक की हत्या, चार नामजद, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Mon, 04 Jan 2021 08:34 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पंजाब के फरीदकोट के उपमंडल जैतो के गांव रोड़ीकपूरा से एक युवक का अपहरण करके उसके सिर पर लोहे की राड से वार कर हत्या करने के मामला सामने आया है। मृतक की पहचान गांव दाना रोमाना निवासी हरफुल सिंह उर्फ फुला (21) के रूप में हुई।

विज्ञापन


थाना जैतो पुलिस ने मृतक के पिता सुखदेव सिंह के बयान पर गांव रोड़ीकपूरा निवासी कुलबीर सिंह उर्फ कालू, हीरा सिंह, बेअंत सिंह व भिंदर सिंह के खिलाफ अपहरण व हत्या की धाराओं के तहत केस दर्जकर उनकी तलाश शुरू कर दी है। 

पुलिस को दिए बयान में मृतक के पिता सुखदेव सिंह ने बताया कि गांव रोड़ीकपूरा में उसकी रिश्ते में साली रहती है। उसका बड़ा लड़का हरफुल सिंह फुला कभी कभार उसके पास रहने चला जाता था। बीती 25 दिंसबर को भी वह रोड़ीकपूरा गया था। वहां से 27 दिसंबर को फुला को कुलबीर सिंह उर्फ कालू, भिंदर सिंह, हीरा सिंह व बेअंत सिंह अपने साथ ट्रक पर ले गए। अगले दिन हमें जानकारी मिली कि हरफुल सिंह के सिर पर गंभीर चोट लगी है और उसे बठिंडा के न्यूरो स्पाइन ट्रामा सेंटर में दाखिल करवाया गया है। 
विज्ञापन


उस दिन आरोपियों ने बताया था कि वह सभी ट्रक पर सवार होकर जा रहे थे। किसी ने रात के समय ट्रक पर पत्थर फेंका, जो हरफुल के सिर पर लगा, जिसके चलते उसे चोट आ गई। सुखदेव सिंह के अनुसार बेटे की गंभीर हालत को देखते हुए वह चुप रहा। इलाज के दौरान दो जनवरी को उसके लड़के को कुछ होश आया। 

उसने बताया कि घटना वाले दिन हीरा, बेअंत व भिंदर ने उसे पकड़ लिया और कुलबीर सिंह कालू ने उसके सिर पर रॉड मारी थी। इसके बाद हरफुल दोबारा बेहोश हो गया और उसी रात उसकी मौत हो गई। सुखदेव सिंह का आरोप है कि कुलबीर सिंह कालू, उसकी साली पर गलत नजर रखते हुए उसे परेशान करता था। उसका बेटा उसे ऐसा करने से रोकता था। इसी रंजिश में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या की है। थाना जैतो के एसएचओ इंस्पेक्टर इकबाल सिंह संधू ने बताया कि पुलिस ने बयान के आधार पर केस दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में छापे मारे जा रहे हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें