पटियाला में ही हुए अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालकों पर केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पहले केस में तरसेम सिंह निवासी बोलड़ चौक ने सन्नौर थाना पुलिस के पास बयान दिया है कि उसका चचेरा भाई हरदीप सिंह मोटरसाइकिल पर सन्नौर रोड पर अध वाला पीर के पास से गुजर रहा था।
इसी बीच एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चालक ने लापरवाही से ड्राइविंग करते हुए हरदीप सिंह के मोटरसाइकिल में टक्कर मारी। इस हादसे में हरदीप सिंह गंभीर घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दूसरे केस में धीरज कौर निवासी हरमन कालोनी सरहंद रोड ने पसियाना थाना पुलिस के पास बयान दिया है कि उसका पति बघेल सिंह मोटरसाइकिल पर बस अड्डा ककराला के पास से गुजर रहा था। इसी बीच एक तेज रफ्तार कार के चालक ने उन्हें टक्कर मारी। इस हादसे में बघेल सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।