साथ ही उसका अपना पानी का प्लांट है। जानकारी के मुताबिक एसटीएफ को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति दिल्ली नंबर की कार में हेरोइन लेकर चंडीगढ़ साइड से मोहाली आ रहे हैं। इसके बाद एएसआई अवतार सिंह समेत पुलिस पार्टी फेज-दो लाइटों पर पहुंच गई। तभी वहां से कार भी आ गई और पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।
कार के डैश बोर्ड से मिली तीस हजार की ड्रग मनी
जब पुलिस ने आरोपियों की तलाशी ली तो उनके पास से तीस ग्राम हेरोइन बरामद हुई। साथ ही कार के डैश बोर्ड से तीस हजार रुपये ड्रग मनी भी बरामद हुई है। इसके बाद एसटीएफ ने दोनों को कब्जे में ले लिया। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी।
दिल्ली से लाते थे हेरोइन
दविंदर बैंसला ने बताया कि उसकी दोस्ती दविंदर सिंह से हो गई। इसके बाद वह भी हेरोइन पीने का आदि हो गया। उसने बताया कि वह दिल्ली से एक नाइजीरियन से हेरोइन लेकर आते हैं, लेकिन उसका पता नहीं जानते। हालांकि वह पैसे के चक्कर में ही ऐसा कर रहे थे।
अब सप्लाई चेन तोड़ेगी एसटीएफ
एसटीएफ ने अदालत में आरोपियों का रिमांड लेने के लिए तर्क दिया कि आरोपियों से पूछताछ करनी है कि वह हेरोइन कहां से लेकर आते थे। साथ ही कहा कि हेरोइन को वह कहां-कहां सप्लाई करते थे। आरोपियों की सप्लाई चेन तोड़ने के लिए गहराई से पूछताछ की जाएगी। अदालत ने आरोपियों को एक दिन के रिमांड पर भेजा है।