फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनारिया जेल में कैदी की संदिग्ध हालात में मौत, इनेलो नेता और पुलिस पर हत्या कराने का आरोप

Fri, 13 Jul 2018 09:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
राम रहीम की जेल कही जाने वाली सुनारिया जेल में बुधवार रात दुष्कर्म के मामले में सजा काट रहे सोनीपत निवासी एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने सोनीपत के ही इनेलो नेता और पुलिस पर हत्या का आरोप लगाया। आरोप है कि पूर्व में इनेलो नेता ने कैदी को जेल के अंदर मारने की धमकी दे दी थी। परिजनों ने मामले की शिकायत आईजी से भी करने की बात कही है।
विज्ञापन


सोनीपत के भगत सिंह कॉलोनी निवासी जय भगवान ने बताया कि उसके 25 वर्षीय पुत्र गौरव पर अटेरना गांव की एक युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। वर्ष 2014 में कोर्ट ने गौरव को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। पांच जुलाई को ही गौरव को सोनीपत से रोहतक की सुनारिया जेल में शिफ्ट किया गया था। वीरवार की सुबह 10 बजे जेल प्रशासन ने सूचना दी कि गौरव की बीमारी के कारण मौत हो गई। तुरंत ही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचें। परिजन जब पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे तो पता लगा कि बुधवार रात साढ़े नौ बजे ही गौरव की मौत हो गई थी।

इनेलो नेता ने जेल के अंदर हत्या कराने की दी थी धमकी : पिता
पिता जय भगवान ने बताया कि गौरव की मौत बीमारी से नहीं, बल्कि पुलिस और सोनीपत के इनेलो नेता ने उसकी जेल के अंदर ही हत्या कराई है। आरोप है कि बीस दिन पूर्व ही सोनीपत जेल में रहने के दौरान उसके बेटे पर इनेलो नेता ने धमकी देने का आरोप लगाया था। इस कारण गौरव को सुनारिया जेल में शिफ्ट कर दिया गया। वहीं परिजनों ने धमकी देने की शिकायत पुलिस अधिकारियों से भी की थी, मगर कोई सुनवाई नहीं की गई। 
विज्ञापन


कॉल रिसीव नहीं की
इस संबंध में सुनारिया जेल के अधीक्षक सुनील सांगवान से बात करने का प्रयास किया गया, मगर उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की।

जेल में कैदी की मौत की सूचना मिली थी। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकेगा। -राजेंद्र सिंह, एसएचओ, शिवाजी कॉलोनी
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें