सेक्टर-56 में एक पंडित की संदिग्ध परिस्थितियों में छत से गिरने से मौत हो गई। पंडित की शिनाख्त कैलाश निवासी गढ़वाल(उत्तराखंड) के रूप में हुई। वह यहां अपने साथियों के साथ रहता था।
पुलिस के अनुसार, कैलाश मकान के तीसरी मंजिल पर रहता था। मंगलवार रात वह कमरे में सो रहा था, जबकि उनके साथी मंगल, दिनेश और रूदमणी मकान की छत पर सो रहे थे। पंडित के गिरने की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकल आए।
उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में हादसे की जानकारी दी। सूचना पर वुमन सेल की इंस्पेक्टर गीता कुमारी मौके पर पहुंचीं। कमरे में रहने वाले अन्य साथियों ने पुलिस को बताया कि कैलाश मंगलवार को हिमाचल से आया था।