फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की अश्लील फोटो वॉट्सऐप पर डाली

Wed, 09 Jul 2014 07:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की ही अश्लील फोटो खींच कर उसे वाट्सअप पर डाल दी। आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की और उसे धमकियां भी दी।
विज्ञापन


पीड़ित महिला ने इस मामले की शिकायत पुलिस के उच्चाधिकारियों को दी। थाना डिवीजन सात पुलिस ने जांच के बाद पीड़िता की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ आईटी एक्ट, छेड़छाड़ और धमकियां देने का मामला दर्ज किया है। मामला पंजाब के लुधियाना शहर का है।
Trending Videos
विज्ञापन

छेड़छाड़ और धमकियां देने का मामला दर्ज

पीड़िता की शिकायत के मुताबिक उसकी शादी आरोपी के साथ 2008 में हुई थी। शादी के बाद आरोपी ने उसे तंग करना शुरू कर दिया। कई बार दोनों में आपसी झगड़ा हुआ।

कुछ समय पहले आरोपी ने अपनी पत्नी की अश्लील फोटो खींच कर वाट्सअप पर डाल दी। जब पीड़िता को इस बात का पता चला तो उसने आरोपी से बात की, लेकिन आरोपी ने उसे धमकियां देनी शुरू कर दी। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस के उच्चाधिकारियों के पास की।

पुलिस द्वारा मामले की जांच के बाद डीए लीगल की रिपोर्ट आने के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। थाना डिवीजन सात के एसएचओ इंस्पेक्टर राज कुमार ने कहा कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। अभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें