फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधरः पुलिस ने पकड़ी हेरोइन की बड़ी खेप, लेकिन आंखों के सामने से यूं भाग निकला तस्कर

Mon, 25 Nov 2019 06:59 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
विज्ञापन
प्रेंस कॉन्फ्रेंस करते हुए पुलिस अधिकारी।
विज्ञापन

पंजाब पुलिस के हाथ से कुख्यात तस्कर निकल गया। पुलिस हाथ मलती रह गयी, लेकिन पुलिस ने तस्कर के बाइक के साथ लटके लिफाफे से एक किलो 700 ग्राम हेरोइन बरामद कर ली है। पुलिस अब लकीर पीट रही है और तस्कर को काबू करने के लिए छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन


देहात पुलिस ने तीन दिन पहले नौ लाख ड्रग मनी और 54 किलो भुक्की के साथ गिरफ्तार किए गए नशा तस्कर गीटा के साथी से एक किलो 700 ग्राम हेरोइन बरामद की है, लेकिन तस्कर पुलिस के सामने पैदल ही निकल भागा। फरार तस्कर की पहचान कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी के गांव लाटियावाल के बचित्र सिंह के रूप में हुई है। 

एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि सीआईए स्टाफ ने 22 नवंबर को रेलवे स्टेशन मोड़, करतारपुर के पास से नशा तस्करी के मामले में भगोड़ा चल रहे सुल्तानपुर लोधी के गांव सेचा निवासी तस्कर गुरदित्त सिंह उर्फ गीटा को गिरफ्तार किया था, जिसके पास से पुलिस ने नौ लाख रुपये की ड्रग मनी और 54 किलो भुक्की बरामद की थी। एसएसपी ने कहा कि तस्कर गीटा ने खुलासा किया कि वह गांव लाटियावाल के तस्कर बचित्र को नशे की खेप की सप्लाई करता है।
विज्ञापन


बचित्र की गिरफ्तारी की जिम्मेदारी सीआईए के इंचार्ज इंस्पेक्टर शिव कुमार को दी गई। शिव कुमार ने एसआई सुरिंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ संबंधित अन्य नशा तस्करों की तलाश में जुटे थे कि लोहियां के चाचोवाल गेट के पास गांव चाचोवाली से एक बाइक आती दिखाई दी। बाइक के हैंडल पर काले रंग का बैग लटक रहा था। 

एसएसपी माहल के मुताबिक, बाइक बचित्र सिंह चला रहा था। पुलिस टीम ने बचित्र को रुकने का इशारा किया तो वह बाइक छोड़कर खेतों की तरफ भाग निकला। पुलिस पार्टी ने उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह फरार होने में कामयाब हो गया। एसएसपी ने बताया कि लिफाफे से एक किलो 700 ग्राम हेरोइन, बचित्र का ड्राइविंग लाइसेंस और उसका पासपोर्ट बरामद हुआ है। थाना लोहियां में फरार बचित्र के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें