लाल चंदन से भरे कैंटर को लेकर सचिन निवासी गिरावड़ सांपला रोड पर स्थित गांव गिरावड़ से झज्जर होते हुऐ गुरुग्राम की तरफ जाएगा। इसके आधार पर सांपला रोड बाईपास पुल के पास नाकाबंदी की गई। कुछ समय बाद जब कैंटर वहां पहुंचा तो पुलिस टीम ने कैंटर को पीछे से खुलवा कर चेक किया गया तो उसमें कीमती लाल चंदन की लकड़ी पाई गई। पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया। प्राथमिक पूछताछ में उसने रमेश निवासी पटौदी के बारे में बताया कि उसे पहले ही गाड़ी से रास्ते में उतार दिया था।
20 क्विंटल मिली लकड़ी
आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम सचिन पुत्र सतपाल निवासी गांव गिरावड़ जिला झज्जर बताया। तस्करी करके ले जाई जा रही चंदन की लकड़ी का वजन करीब 20 क्विंटल पाया गया। बरामद की गई लाल चंदन की लकड़ी की बाजार में कीमत करीब 60 लाख रुपए है। आरोपी के खिलाफ थाना शहर झज्जर में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी सीआईए झज्जर में तैनात सहायक उपनिरीक्षक बलजीत सिंह की टीम ने आरोपी को झज्जर अदालत मे पेश किया गया।
सीआईए झज्जर पुलिस की टीम ने चंदन की लकड़ी की तस्करी के एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसे अदालत में पेश किया है। दो दिन के रिमांड के दौरान मामले का पूरी तरह से खुलासा होने की संभावना है। सोमबीर सिंह, प्रभारी सीआईए, झज्जर।
अपराध जांच शाखा झज्जर की टीम द्वारा चंदन तस्करी के मामले का भंडाफोड़ किया गया है। एक आरोपी को चंदन की लकड़ी के साथ काबू किया है। उसके माध्यम से गिरोह तक पहुंचे का प्रयास किया जाएगा। जबकि दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। शमशेर सिंह, डीएसपी, झज्जर।