पीजीआई चौक के पास ऑटो का इंतजार कर रही एक युवती से छेड़छाड कर मोटरसाइकिल सवार तीन युवक फरार हो गए।
नया गांव निवासी एक युवती किसी काम से सेक्टर-15 बाजार में आई थी।
शाम को वह पीजीआई चौक के पास घर जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रही थी।
इस दौरान तीन युवक एक बाइक पर उसके पास आकर रुके और कंमेंट कर फरार हो गए।
युवती ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी है।
उसने मौके पर पहुंची पुलिस को बाइक का अधूरा नंबर-पीबी-0एक्स-4842 दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।