फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: पंजाब में टारगेट किलिंग और फिरौती मांगने वाले तीन हत्थे चढ़े, सामने आया अमेरिका का कनेक्शन

Fri, 15 Mar 2024 05:30 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

पटियाला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। प्रदेश में टारगेट किलिंग और फिरौती मांगने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से तीन अवैध पिस्टल और आठ कारतूस मिले हैं। वहीं एक जाली नंबर की कार भी बरामद हुई है।
विज्ञापन
पटियाला में अंतरराष्ट्रीय गैंग के बारे में जानकारी साझा करते एसएसपी वरुण शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में बैठे गैंगस्टर गुरविंदर सिंह सिद्धू के इशारे पर पंजाब में टारगेट किलिंग व फिरौती की वारदातों को अंजाम देने वाले अंतरराष्ट्रीय गैंग से जुड़े तीन पेशेवर अपराधियों को पुलिस ने हथियारों समेत गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से तीन अवैध पिस्टल समेत आठ जिंदा कारतूस और एक काले रंग की जाली नंबर वाली फोर्ड आइकन कार बरामद की गई है। 

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान शमशेर सिंह उर्फ शेरा निवासी गांव सराय अमतन खां जिला तरनतारन, रोहित कुमार उर्फ रोहित और गुलशन कुमार उर्फ गुल्लू दोनों निवासी नलास खुर्द जिला पटियाला के तौर पर हुई है। एसएसपी वरुण शर्मा ने पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि तीन आरोपियों शमशेर सिंह, रोहित कुमार व गुलशन कुमार को अमेरिका में बैठा गैंगस्टर गुरविंदर सिंह सिद्धू हैंडल करता है। 

गुरविंदर सिंह सिद्धू गैंगस्टर लक्की पटियाला का साथी है। गुरविंदर सिंह पंजाब में टारगेट किलिंग व फिरौती की वारदातें अपने इन तीन गुर्गों की मदद से अंजाम देता था। पुलिस के मुताबिक आरोपियों से बरामद हथियार गैंगस्टर सिद्धू ने ही अपने विरोधी गोल्डी ढिल्लों गैंग के साथियों पर हमला कराने के लिए मुहैया कराए थे।
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों विदेश से अपना गैंग चलाता है और गोल्डी बराड़ का करीबी साथी है। बीते दिनों चंडीगढ़ के सेक्टर पांच में हुई फायरिंग का गोल्डी ढिल्लों मास्टरमाइंड है। पुलिस के मुताबिक आरोपी रोहित कुमार ने पहले भी गुरविंदर सिंह सिद्धू के कहने पर राजपुरा के एक कारोबारी पर फायरिंग की थी। इस मामले में गुरविंदर सिंह व रोहित कुमार के खिलाफ थाना सिटी राजपुरा में केस भी दर्ज है। इस मामले में रोहित कुमार को पहले भी गिरफ्तार किया गया था। वह अब जमानत पर था। 

एसएसपी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है। अहम खुलासे होने की उम्मीद है। पुलिस के मुताबिक 23 साल के शमशेर सिंह ने कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा किया है। वहीं 21 साल का रोहित कुमार 12वीं पास है और 27 साल का गुलशन कुमार 11वीं पास है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें