फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी की गाइडलाइन पर होगी हत्या की जांच

Sat, 14 Dec 2013 01:22 AM IST
अमर उजाला / चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पलसौरा बेबी मर्डर केस की जांच अब नवनियुक्त एसएसपी सुखचैन सिंह गिल की गाइडलाइन पर होगी।
विज्ञापन


एसएसपी गिल शुक्रवार को पलसौरा गांव पहुंच गए। एसएसपी ने पलसौरा गांव की गलियों और घटनास्थल का दौरा किया और गांव के कुछ लोगों से बात की।

वे बच्ची के घर जाकर उनके अभिभावक से भी मिले और घटना के दिन की जानकारी ली। उन्होंने बच्ची की मां को आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस मौके पर गिल के डीएसपी सतबीर सिंह और सेक्टर-39 थाना प्रभारी गुरमुख सिंह भी मौजूद थे। मालूम हो कि जब एसएसपी सुखचैन सिंह गिल ने ज्वाइन किया था तब भी उन्होंने अपनी प्राथमिकता में पलसौरा मर्डर केस को बताया था।
विज्ञापन


सीसीटीवी की फुटेज देखी
एसएसपी नौनिहाल सिंह ने एसआईटी की टीम से इस हत्या की अब तक हुई जांच का स्टेटस जाना और इस मौके पर उन्हें कुछ टिप्स भी दिए गए।

एसआईटी टीम ने बताया कि कई पुराने अपराधियों से भी पूछताछ की गई है। एसएसपी ने सीसीटीवी कैमरों की वह फुटेज भी देखी जिस में बच्ची कुरकुरे ले जाते हुए देखी जा रही है।

रविवार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम हो जाएगा समाप्त
शव मिले हुए 15 दिन हो चुके है लेकिन अभी तक पुलिस हत्यारे का सुराग नहीं लगा पाई है। पलसौरा बेबी मर्डर केस में ग्रामीणों ने हत्यारे को पकड़ने के लिए पुलिस को पिछले रविवार (भोग के दिन) एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया था।
विज्ञापन


1 दिसंबर को मिला था बच्ची का शव
चार दिन से लापता 11 वर्षीय बच्ची का लहूलुहान शव एक दिसंबर शाम को सेक्टर 52 की फर्नीचर मार्केट के पास जंगल में बोरी में बंद मिला था।

बच्ची 27 नवंबर को गायब हुई थी। बच्ची के गले में प्लास्टिक की रस्सी लिपटी थी और गला दबाने के निशान थे। उसके मुंह और कपड़ों पर खून लगा था।

अब पुलिस पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद दुराचार की धारा भी मामले के साथ जोड़ चुकी है।

लोगों ने किया प्रदर्शन
सेक्टर 55-56 की उत्तरांचल वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले लोगों ने पलसौरा की बच्ची के हत्यारे को गिरफ्तार करने के मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि दो सप्ताह बाद भी हत्यारे का कोई सुराग नहीं लग पाया है। इस मौके पर लोगों ने कैंडल मार्च भी निकाला।

एसोसिएशन के अध्यक्ष होशियार सिंह और महासचिव धीरज राणा का कहना है कि पुलिस को जल्द से जल्द हत्यारे को पकड़ कर फांसी की सजा दिलवानी चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें