फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपी चौटाला बोले- गठबंधन सरकार से किसान, मजदूर, दुकानदार समेत हर वर्ग परेशान

Sun, 01 Nov 2020 11:02 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहाना/सोनीपत (हरियाणा)
विज्ञापन
ओपी चौटाला। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

इंडियन नेशनल लोकदल सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि देवीलाल की सोच थी कि देश में आम लोगों को मूलभूत सुविधाएं मिले और हमारी भी यही सोच है। आरोप लगाया कि प्रदेश की मौजूदा गठबंधन सरकार से किसान, मजदूर, दुकानदार, व्यापारी, कर्मचारी हर वर्ग परेशान है। इसलिए बरोदा का उपचुनाव एक मौका है, जिसके सहारे ऐसी सरकार से पीछा छुड़वाया जा सकता है। 

विज्ञापन


ओपी चौटाला ने कहा कि अगर इनेलो की सरकार बनी तो बुजुर्गों की पेंशन 5400 रुपये महीना करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा देश कृषि प्रधान होने के कारण यहां की अर्थव्यवस्था खेती पर टिकी है। अगर किसान खुशहाल होगा तो देश मालामाल होगा और किसान कंगाल होगा तो देश का बुरा हाल होगा। आज देश और प्रदेश का किसान खून के आंसू रोने पर मजबूर है लेकिन भाजपा सरकार को कुछ नहीं दिख रहा है। 

विधायक अभय चौटाला ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा मिली हुई है, क्योंकि तीनों कृषि कानूनों का ड्राफ्ट कांग्रेस की मनमोहन सरकार के दौरान 2012 में तैयार हुआ था। उस समय बिल को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया और अब भाजपा ने उसे लागू कर दिया। कहा कि हुड्डा 2014 तक हरियाणा के सीएम रहे लेकिन उन्होंने किसानों के हित में कुछ नहीं किया। वह स्वामीनाथन आयोग को लागू भी नहीं करा सके। भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष चंद्र शेखर भी सभा में पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि सर छोटूराम ने कहा था कि मंडी और फंडी दोनों से बच कर रहना।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें