चप्पड़चिड़ी स्थित नामी ट्रैक्टर कंपनी के चौकीदार से हाईटेक तरीके से ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने एसबीआई का मैनेजर बनकर चौकीदार को फोन किया था। साथ ही कहा कि उनका एटीएम कार्ड पुराना हो गया है। ऐसे में बैंक ने कार्ड बदलने का फैसला किया है।
उसके बाद उसने सिक्योरिटी गार्ड से एटीएम कार्ड पर लिखा नंबर पूछ लिया। साथ ही कुछ समय बाद उसके खाते से 20 हजार रुपये निकाल लिए। जब इस बारे में चौकीदार को पता चला तो पहले वह बैंक गए। लेकिन, उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद सिक्योरिटी गार्ड मजात पुलिस चौकी गया।
मजात चौकी वालों ने कहा कि मामला बलौंगी थाने का है। जब वह बलौंगी थाने पहुंचा तो कहा गया कि मामला साइबर सेल का बनता है। इसके बाद उसने निराश होकर 181 पर शिकायत दर्ज करवाई। सिक्योरिटी गार्ड रुस्तम अली ने बताया कि वह चेकमेट सिक्योरिटी मेें काम करते हैं।
12 दिसंबर को उनके फोन पर 1.45 मिनट पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को एसबीआई का मैनेजर बताया। साथ ही कहा कि आपका एटीएम कार्ड पुराना हो गया है।
बैंक नया एटीएम जारी करने जा रहा है। ऐसे में आप अपने एटीएम कार्ड पर लिखे नंबर के बारे में उन्हें बताए। तब तक उन्हें कॉल करने वाले पर विश्वास हो गया था। उन्होंने उसे अपना नंबर बता दिया।
इसके बाद दूसरे नंबर से फोन आया कि आपके बैंक खाते से 20 हजार निकाल लिए गए हैं। ऐसे में अब बैंक की निकटवर्ती शाखा से संपर्क करें। जब वह बैंक में गए तो बैंक ने अपने खड़े कर दिए।
इसके बाद वह मजात चौकी पहुंचा। उन्होंने शिकायत दी। एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि नियमों के अनुसार बनती कार्रवाई की जाएगी। शिकायतकर्ता को परेशान नहीं होना पड़ेगा।
दोनों फोन चल रह
जिस नंबर से सिक्योरिटी गार्ड को फोन आए थे। वे अभी भी चल रहे है, लेकिन फोन को कोई उठा नहीं रहा है। पीड़ित का कहना है कि अगर पुलिस सही तरीके से काम करे तो आरोपियों को काबू किया जा सकता है।