फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुक्तसर में हादसा: ब्रेक फेल होने के बाद कार पलटी, एक की मौत और कई घायल, शोकसभा से सभी लौट रहे थे

Tue, 10 Oct 2023 02:04 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)

सार

सभी घायलों को अबोहर के सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां प्रेम, वीना, सुनीता व बिमला की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें फरीदकोट रेफर कर दिया। वहीं अन्य घायलों का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मुक्तसर जिले के गांव बाम के पास सोमवार की देर शाम एक गाड़ी पलटने से अबोहर की रेगर बस्ती निवासी व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि बाकी यात्री घायल हो गए हैं। इसमें से चार गंभीर घायलों को फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। वहीं अन्य घायलों का अबोहर स्थित सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। ये सभी लोग फरीदकोट में एक शोक सभा से लौट रहे थे।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अबोहर की रेगर बस्ती निवासी धर्म चंद, प्रेम, वीना, सुनीता, बिमला, विनोद, रवि, सतपाल, सुरेंद्र व पप्पू अबोहर से फरीदकोट एक शोकसभा में शामिल होने गए थे। यह सब अबोहर से क्रूजर गाड़ी करके वहां गए थे। लौटते वक्त गाड़ी रात करीब आठ बजे मुक्तसर के गांव बाम के पास पहुंची तो अचानक ब्रेक फेल हो गई। इससे गाड़ी बेकाबू होकर पलट गई। इस हादसे में अबोहर निवासी धर्म चंद की मौत हो गई। 

सभी घायलों को अबोहर के सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां प्रेम, वीना, सुनीता व बिमला की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें फरीदकोट रेफर कर दिया। वहीं अन्य घायलों का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। नर सेवा नारायण सेवा समिति के मुख्य सेवादार राजू चराया और सदस्य बिट्टू नरूला मौके पर पहुंचे और घायलों के इलाज में मदद की। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही रेगर बस्ती में शोक की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें