फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में दो हादसे, बुजुर्ग की मौत

Tue, 19 Nov 2013 11:26 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सुखना लेक पर रविवार को ही हादसों पर मरने वालों को याद करते हुए लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया गया था। एक दिन बाद ही शहर में दो हादसे हो गए। इनमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक साइकिल सवार घायल हो गया।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। रविवार को सेक्टर 36-37 के लाइट प्वाइंट पर एक राहगीर को एक कार ने पीछे से टक्कर मार दी।

सेक्टर-37 बी निवासी बुजुर्ग जयदयाल रेहनी को सेक्टर-16 अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत के चलते उसे पीजीआई रेफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गई। सेक्टर-36 पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


साइकिल सवार को टक्कर मारकर फरार
दूसरा हादसा रविवार शाम सवा छह बजे हुआ। अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को सेक्टर 33-34 के चौक पर टक्कर मार दी और फरार हो गया। इससे गांव बुड़ैल निवासी प्रदीप घायल हो गया। उसे सेक्टर-32 के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें