फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग ने निगला संपोला, हालत बिगड़ी

Sat, 14 Jun 2014 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
महेश नगर स्थित शिव कालोनी में एक व्यक्ति ने संपोला निगल लिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें कैंट के सिविल अस्पताल में लाया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शिव कालोनी निवासी मोहम्मद असगर ने बताया कि वह शनिवार सुबह 3 बजे उठे थे और उन्होंने रोजा रखना था। इसके लिए पहले उन्होंने स्नान किया। उसके बाद चाय बनाई ओर एक स्टील का बर्तन लिया। मगनुमा बर्तन में उन्होंने खिचड़ी और चाय डाल ली और उसे मिलाकर खाने लगे।

एक निवाले के साथ उन्होंने संपोले को खा लिया। यह संपोला पहले ही मगनुमा बर्तन में मौजूद था। तभी उन्हे एहसास हुआ कि उनके मुंह का स्वाद बदल गया है और कड़वाहट लगने लगी है। जब उन्होने मुंह से खिचड़ी को मुंह से बाहर निगला तो देखा कि उसमे संपोले का सिर पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना के कुछ समय पश्चात ही मोहम्मद असगर की तबीयत बिगड़ने लगी। उसके बाद उन्हे कैंट के सिविल अस्प्ताल में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें