फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबः जालंधर में परिवार पर जानलेवा हमला, बुजुर्ग महिला की हत्या, देखकर बुजुर्ग की भी जान गई

Fri, 06 Sep 2019 06:32 PM IST
खुशबू गोयल हरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला की हत्या मामले की जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर पड़ते गांव सरमस्तपुर में देसी दवाएं बेचने वाले वैद्यों की झुग्गी पर गुरुवार देर रात अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया। इसमें समस्तीपुर की रहने वाली रेशमा (70) की हत्या कर दी गई। वहीं आशंका है कि पूरे घटनाक्रम को देख रहे सलज राम की मौत हार्टअटैक से हुई है। हमले में छह लोग जख्मी भी हो गए। देहात पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रेशमा का परिवार जड़ी बूटियां बेचता है जबकि सलज राम छोले-भटूरे की रेहड़ी लगाता था। गुरुवार आधी रात को छह लोगों ने रेशमा की गांव समस्तीपुर में बनी झुग्गी पर हमला कर दिया। इस दौरान रेशमा की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि आशंका जताई जा रही है कि सलज राम की मौत घटनाक्रम देखने के कारण हार्टअटैक से हुई है। 

घायल लोगों को जालंधर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस टीम ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया। वहीं घायलों के बयान दर्ज किए गए। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार यह वारदात गुरुवार रात करीब 2.30 बजे हुई है। करतारपुर थाना प्रभारी बलविंदर सिंह ने बताया कि अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए छानबीन कर रही है। अभी सभी आरोपी फरार हैं और किसी की पहचान भी नहीं हो पाई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें