फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूरिस्ट बनकर इंडिया आया था, अब बन गया नशे का सौदागर

Sun, 09 Apr 2017 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
नाइजीरियन गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देश में टूरिस्ट बन कर आया एक सैलानी यहां आकर नशे का सौदागर बन गया। लेकिन उसकी मोटी कमाई करने का धंधा ज्यादा दिन नहीं चल पाया। जिला पुलिस ने एक और नाइजीरियन को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। जो कि हेेरोइन की सप्लाई दिल्ली से पंजाब व ट्राइसिटी में करता था। आरोपी से पांच सौ ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। इसकी इंटरनेशनल मार्केट में ढाई करोड़ रुपये कीमत बताई जा रही है। 
विज्ञापन


आरोपी की पहचान ओकेए उर्फ लक्की के रूप में हुई। जो कि करीब तीन साल पहले भारत टूरिस्ट बनकर आया था। इसके बाद वह नशे का सौदागर बन गया था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। आरोपी को पहले पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही से पकड़ा गया है। इस संबंध में मटौर थाने में केस दर्ज किया गया है। एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस की टीमें मामले की जांच कर रही है। अभी कई अन्य लोगों के पकड़े जाने की भी उम्मीद है।

ऐेसे लगा था आरोपी का सुराग : 
एसएसपी ने बताया कि सीआईए इंचार्ज अतुल सोनी की अगुवाई वाली टीम को सूचना मिली थी कि दिल्ली से पंजाब व ट्राइसिटी में हेरोइन भेजी जा रही है। इसके बाद टीम ने पूरी प्लानिंग के साथ दिल्ली में दबिश दी। साथ ही आरोपी को दिल्ली के तिलक नगर से काबू किया है। जब आरोपी को काबू किया तो उसके पास से पांच सौ ग्राम हेरोइन बरामद कर ली। इस दौरान जब पुलिस ने आरोपी को काबू किया तो उसने काफी मारपीट की। हालांकि पुलिस ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

अच्छी इनकम के चलते चुना यह रास्ता

नाइजीरियन गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह नाइजीरिया से 2014 में टूरिस्ट वीजा पर आया था। इसके बाद वह दिल्ली में रहने लगा। इसी बीच वह उक्त धंधे में उतर गया। क्योंकि इसमें आसानी से मोटी कमाई हो जाती थी। साथ ही खर्च भी निकल जाता था। आरोपी ने बताया कि इस काम में उसके साथ भी शामिल थे। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उम्मीद है कि जल्दी ही अन्य आरोपी भी काबूू कर लिए जाएंगे।

 हिंदी व पंजाबी में भी महारत : 
पकड़ा गया आरोपी भी काफी शातिर था। इसे भी पंजाबी व हिंदी बोलनी आती है। साथ ही आसानी से अपना कारोबार चला रहा था। अब पुलिस उसके नेटवर्क को तलाशने में लगी हुई है। पुलिस ने उसके मोबाइल व अन्य सामान को कब्जे में लिया है। पुलिस का दावा है कि आने वाले दिनों में जल्दी कई गिरफ्तारियां होगी।

मध्य प्रदेश व दूसरे राज्यों से लाते हैं हेरोइन : 
 पकड़े गए आरोपियों के पास हेरोइन कहां से आती थी, यह अभी तक पहेली बनी हुई है। हालांकि इन गिरफ्तारियों के बाद इतना तो साफ हो गया है कि मध्यप्रदेश समेत दूसरे राज्यों से अफीम लाई जाती थी। इसके बाद इंडियन तरीके से उसे हेरोइन में कन्वर्ट किया जाता है। यह नेटवर्क पूरे राज्य में फैला हुआ है।
 अब तक पकड़े एक आरोपी :
नाम                        मात्रा
राजवंत कौर               250 ग्राम
सिमरनजीत कौर          250 ग्राम
न्यूबूज नाइगोर नाइजीरियन 750 ग्राम
हेलन युगांडा                 250 ग्राम
ओसिटा केन्या              एक किलोग्राम
ओकेए                           500 ग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें