फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोकीन सप्लाई करने आया नाइजीरियन गिरफ्तार

Sun, 11 May 2014 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कोकीन सप्लाई करने आए एक नाइजीरियन तस्कर को क्राइम ब्रांच की टीम ने शनिवार दोपहर सेक्टर-17 फायर स्टेशन के पास दबोच लिया।
विज्ञापन


तलाशी के दौरान उसके पास से 27 ग्राम कोकीन बरामद हुई। पकड़े गए तस्कर की पहचान नाइजीरिया निवासी चार्ल्स ज्यूचक्यू के रूप में हुई। क्राइम ब्रांच ने सेक्टर-17 पुलिस स्टेशन में मामला दर्जकर आरोपी तस्कर से पूछताछ शुरू कर दी।

डीएसपी क्राइम जगबीर सिंह ने बताया कि शनिवार सूचना मिली कि एक नाइजीरियन कोकीन सप्लाई करने चंडीगढ़ आ रहा है। सूचना पर पुलिस ने सेक्टर-17 फायर स्टेशन के पास नाका लगाया और आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


27 ग्राम कोकीन के साथ पकड़ा गया। आरोपी भारत में बिजनेस वीजा पर आया हुआ है और वह इंडिया से नाइजीरिया में कपड़े व्यापार का काम करता है। दिल्ली से कपड़े खरीदकर वह नाइजीरिया भेजता है। क्राइम ब्रांच पता लगाने में लगी है कि वह किसको कोकीन की सप्लाई करने आया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें