फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक अंत: पांच महीने पहले डोली... अब अर्थी उठी, पति की इस हरकत से परेशान पत्नी ने जान दी

Fri, 28 Jul 2023 07:50 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम (पंजाब)

सार

छाजली थाना प्रभारी प्रतीक जिंदल ने बताया कि हरमन सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी हरमन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांच माह पहले शादी के बंधन में बंधी विवाहिता ने अपने पति से तंग आकर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस संदर्भ में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है लेकिन मायके पक्ष ने हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की और शव छाजली पुलिस थाने के सामने रखकर रोष प्रदर्शन किया। साथ ही सुनाम लहरागागा मुख्य मार्ग बाधित कर धरना लगा दिया। उन्हें शांत कराने डीएसपी पृथ्वी सिंह चहल मौके पर पहुंचे लेकिन प्रदर्शनकारी मांग पूरी होने तक आंदोलन करने पर अड़े रहे।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों पर नरमी बरती और उचित धाराओं के तहत मामला दर्ज नहीं किया है। आरोपियों को बचाने की कोशिश की जा रही है। उनकी मांग है कि धारा- 302 के तहत मामला दर्ज किया जाए और अन्य आरोपियों को भी शामिल किया जाए।

गांव वासीअर्क निवासी जगसीर सिंह की पत्नी परमजीत कौर ने बताया कि उनकी बेटी खुशप्रीत कौर की शादी पांच माह पहले गांव रटौलां निवासी दर्शन सिंह के बेटे हरमन सिंह से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही उनका दामाद हरमन सिंह उनकी बेटी के साथ मारपीट करने लग गया। उनकी बेटी ने बताया था कि उसके पति हरमन सिंह का किसी अन्य लड़की से संबंध है। बेटी कहती थी 'मैं इससे तंग आ चुकी हूं और एक दिन अपनी जिंदगी खत्म कर लूंगी'। पति से तंग आकर उसने पंखे से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी है।
विज्ञापन


छाजली थाना प्रभारी प्रतीक जिंदल ने बताया कि हरमन सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी हरमन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें