साठ करोड़ की धोखाधड़ी मामले में फंसे तलवंडी साबो के पूर्व विधायक व अकाली नेता जीत मोहिंदर सिंह सिद्धू समेत आठ लोगों की मुश्किल फिर से बढ़ गई है।
आर्थिक अपराध शाखा की ओर से दायर मामले की क्लोजर रिपोर्ट को अदालत ने रिजेक्ट कर दिया है।
ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट पमेलप्रीत ग्रेवाल की अदालत ने कैंसलेशन रिपोर्ट पर सुनवाई करते हुए आर्थिक अपराध शाखा को मामले में दोबारा से जांच के आदेश दिए हैं।
अदालत ने पुलिस को मामले में जल्द से जल्द रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए हैं।