फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानवता शर्मसारः अस्पताल के शौचालय में मिला नवजात का शव, पोस्टमार्टम पर टिकीं निगाहें

Sun, 26 May 2019 12:24 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डेराबस्सी (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

डेराबस्सी के सिविल अस्पताल के शौचालय से नवजात बच्चे का शव मिला है। शव फ्लश वाली पानी की टंकी में पड़ा था। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में बने शौचालय में शनिवार सुबह करीब 8 बजे सेवक सफाई कर रहा था। शौचालय में से बदबू आने पर उसने फ्लश की पानी वाली टंकी को खोल कर देखा तो उसमें नवजात लड़के का शव पड़ा था। 

विज्ञापन


उसने तुरंत जानकारी एसएमओ डॉ. संगीता जैन को दी, जिन्होंने पुलिस को सूचना दी। एसएमओ डा. जैन ने बताया कि शव देखकर लगता है कि यह पिछले 24 घंटों में पैदा हुआ है जिसके बाद उसके शव को यहां फेंका गया। उन्होंने कहा कि बच्चे की मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम के बाद होगा।

पुलिस अधिकारी एएसआई हरजीत सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया है कि बच्चा कुछ घंटे पहले ही पैदा हुआ था, जिसके बाद उसके शव को यहां फेंक दिया गया। सीसीटीवी कैमरों में इमरजेंसी वार्ड में आने वाले मरीजों की जांच की जा रही है। बता दें कि छह महीने पहले सिविल अस्पताल से एक भ्रूण भी मिला था, जिसके बारे में आजतक खुलासा नहीं हो सका कि यह किसने फेंका था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें