फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से रेप, बच्ची जन्मी तो दान करने गया रेपिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
तलाकशुदा पड़ोसी 5 साल से छात्रा से रेप करता रहा। अब छात्रा ने बच्ची जन्मी तो उसे दान करने पहुंच गया। मामला, पंजाब के फिरोजपुर जिले का है। छात्रा बीए फर्स्ट ईयर की छात्रा ने है। दाई ने डिलीवरी कराई।
विज्ञापन


गुरुवार रात बच्ची को जन्म दिया। छात्रा कुंवारी है। अभी 22 साल की है। पिछले पांच साल से उसके साथ रेप हो रहा था। आरोपी पड़ोस में रहने वाला तलाकशुदा युवक निर्मल सिंह है। उसके पहले से ही बेटा और बेटी है। आरोपी ने मामला छिपाने के लिए दाई के जरिए बच्ची किसी को देने की कोशिश की लेकिन गोद लेने आई महिला ने थाने पहुंचकर सारा मामला खोल दिया।
विज्ञापन

सलाखों के पीछे पहुंचा आरोपी

पुलिस मां, बच्ची और आरोपी को थाने ले आई। आरोपी सलाखों के पीछे है। मां-बेटी की जिंदगी बर्बाद न हो, इसके लिए पुलिस आपसी सहमति बनाने की कोशिश कर रही है। आरोपी ने भी मान लिया, बच्ची उसकी है। वह लड़की से शादी करेगा। बच्ची को अपना लेगा।

अब आरोपी बोला, छात्रा से शादी करने को तैयार हूं
आरोपी निर्मल सिंह प्राइवेट नौकरी करता है। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में छात्रा के पड़ोस में रहता है। यहीं दोनों में संबंध बने। बताया जा रहा है कि पूरे मामले का लड़की की मां को भी पता था।

छात्रा को भी पांच महीने तक पता नहीं चला कि वह प्रेग्नेंट है। उधर, हवालात में बंद निर्मल सिंह ने बताया, वह बच्ची का बाप बनने के लिए तैयार हूं, क्योंकि मैंने पत्नी को तलाक दिया हुआ है। मेरे दोनों बच्चे करीब 12-13 साल के है। मैं इसे पालूंगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें