फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी ने गाय बांध रोक दिया रास्ता, विरोध किया तो कर दी मां-बेटे की हत्या

Wed, 03 Jan 2018 09:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ममदोट(फिरोजपुर)
विज्ञापन
Punjab Murder - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब के फिरोजपुर में थाना ममदोट के अंतर्गत पड़ते घोड़े चक्क रोड व ढाणी लल्याणी में मंगलवार घर की तरफ जाते रास्ते को लेकर हुए विवाद में पड़ोसियों ने मां-बेटे की हत्या कर दी। एक महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया। उधर, थाना ममदोट के प्रभारी अमरिंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। 
विज्ञापन


मृतक गुरमेल सिंह के जीजा जोगिंदर सिंह ने बताया कि उसके ससुराल परिवार का अपने पड़ोसी महिंद्र सिंह के साथ रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार शाम को महिंदर और गुरमेल के बीच कहासुनी हुई।

महिंदर ने गुरमेल को देख लेने की धमकी दी। उसने बताया कि मंगलवार सुबह महिंदर ने रास्ते के बीच पशु बांधकर गुरमेल का रास्ता रोक दिया। गुरमेल के पिता सेवा सिंह ने महिंदर को समझाने का प्रयास किया तो महिंदर ने अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ मिलकर सेवा सिंह पर जानलेवा हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

Punjab Murder
पिता को बचाने के लिए गुरमेल सिंह अपनी मां निशान कौर के साथ पहुंचा तो आरोपियों ने उन पर भी तेजधार हथियारों से हमला बोल दिया। हमले में गुरमेल सिंह और निशान कौर की मौत हो गई।

आरोपियों ने गुरमेल की पत्नी कुलविंदर कौर को भी गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। सेवा सिंह और कुलविंदर कौर को ममदोट के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहां दोनों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें फरीदकोट रेफर किया गया है। 

उधर, एसपी (डी) अजमेर सिंह बाठ का कहना है कि पीड़ित परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। पुलिस जांच-पड़ताल के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार करेगी। पोस्टमार्टम के लिए शव अस्पताल भेज दिए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें