फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैग में कपड़े के बीच रखी थी दो किलो अफीम, एनसीबी ने दबोचा

Tue, 07 Feb 2017 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : File Photo
विज्ञापन
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने डेराबस्सी के पास नाका लगाकर एक व्यक्ति से दो किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। एनसीबी ने आरोपी से 4.900 किलो स्वीट स्टोन (टांका) भी बरामद किया है। 
विज्ञापन


एनसीबी के जोनल डायरेक्टर कौस्तुभ शर्मा ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान मध्यप्रदेश के गांव भैसौंदा निवासी देवी सिंह (45) के रूप में हुई है। एनसीबी ने बताया कि देवी सिंह को मंगलवार सुबह डेराबस्सी के पास नाका लगाकर गिरफ्तार किया गया है। एनसीबी के पास गुप्त सूचना थी कि आरोपी देवी सिंह दिल्ली से बस के जरिए चंडीगढ़ आ रहा है। जिसके बाद एनसीबी ने डेराबस्सी के पास ट्रैप लगाया और सुबह जैसे ही बस डेराबस्सी बस स्टैंड केपास रुकी, तो उसको हिरासत में ले लिया गया।

एनसीबी ने बताया कि देवी सिंह ने अफीम और स्वीट स्टोन एक बैग में कपड़ों के बीच में छिपाया हुआ था। पूछताछ में देवी सिंह ने बताया कि अफीम में स्वीट स्टोन मिलाकर वो उसकी मात्रा आठ किलो तक बना लेता था और आगे बेचता था। एनसीबी ने बताया कि आरोपी इससे पहले दो बार और नशे की खेप लेकर हरियाणा में तस्करी के लिए आ चुका है।
विज्ञापन


आरोपी से पकड़ी गई खेप की बाजार में करीब 12 लाख रुपये कीमत है। आरोपी  दो किलो अफीम मध्यप्रदेश से तीन लाख रुपये में खरीद कर लाया था। आरोपी को बुधवार को डेराबस्सी जिला अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें