फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना महामारी के कारण एक साल के लिए टला नेशनल अचीवमेंट सर्वे, लाखों छात्र देते हैं परीक्षा

Fri, 11 Sep 2020 04:37 PM IST
खुशबू गोयल नवनीत छिब्बर, मोहाली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
नवंबर 2020 में होने वाला नेशनल अचीवमेंट सर्वे (एनएएस) एक साल के लिए टाल दिया गया है। कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने यह फैसला लिया है। 2017 में हुए पिछले एनएएस में पंजाब के स्टूडेंट्स का प्रदर्शन काफी खराब रहा था, जिसके चलते राज्य सरकार ने एनएएस से पहले अपने स्तर पर पंजाब अचीवमेंट सर्वे शुरू किया है, ताकि पंजाब के स्टूडेंट्स राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर सकें।
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने कोविड-19 महामारी के कारण नेशनल अचीवमेंट सर्वे-2020 को एक साल के लिए टाल दिया है। केंद्रीय स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के डायरेक्टर जेपी पांडेय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्कूल शिक्षा प्रमुख सचिवों को केंद्र सरकार के इस फैसले से अवगत करवा दिया है। अब कक्षा 3, 5, 8 और 10 के लिए सर्वेक्षण परीक्षा-2021 में अक्टूबर के पहले या नवंबर के दूसरे सप्ताह में करवाने की बात कही गई है।

इसके साथ ही राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को इस माह की 18 तारीख तक सर्वेक्षण के समय के लिए अपनी प्राथमिकता बताने के लिए कहा गया है। राज्यों को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि सर्वेक्षण सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक साथ होना है, लिहाजा इसके लिए जल्द तारीखें तय करनी जरूरी है। जिससे समयबद्घ रणनीति तैयार की जा सके। पिछला सर्वेक्षण वर्ष-2017 में हुआ था, इस साल नवंबर में यह सर्वेक्षण होना था। लेकिन देश में कोरोना के मामले 40 लाख के पार पहुंच जाने के कारण इसे एक साल के लिए स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

25 लाख छात्रों ने 2017 में लिया था हिस्सा

2017 में हुए नेशनल अचीवमेंट सर्वे में देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 701 जिलों के 1.1 लाख स्कूलों को शामिल किया गया था। जिसमें 25 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। इस सर्वेक्षण के जरिये राज्यों की ओर से संचालित सरकारी एवं सहायता प्राप्त स्कूलों के छात्रों में सीखने के स्तर का आंकलन किया जाता है। इसके साथ ही इससे स्कूली शिक्षा के स्तर को समझने और कमियों को दूर करने के लिए भावी योजनाएं बनाने में मदद मिलती है।

पिछले एनएएस में पंजाब की किरकिरी होने के बाद इस साल राज्य शिक्षा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद यानि एससीईआरटी ने अपने स्तर पर राज्य में पंजाब अचीवमेंट सर्वे करवाया था। अपने स्तर पर यह सर्वेक्षण करवाने वाला पंजाब देश का पहला राज्य है। पिछले महीने राज्य के सभी सरकारी एवं सहायता प्राप्त स्कूलों में कक्षा 6 से 12 तक के सभी विद्यार्थियों को ऑनलाइन टेस्ट लिए गए थे, ताकि इस साल नवंबर में होने वाले एनएएस में पंजाब का प्रदर्शन बेहतर हो सके। 2017 में हुए सर्वेक्षण में पंजाब के छात्रों का प्रदर्शन काफी खराब रहा था, खासकर गणित में। हालांकि भाषाओं को समझने और अभिव्यक्त करने में पंजाब के छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें