फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा: नाभा जेल ब्रेक कांड में बड़ी सफलता, मास्टरमाइंड गुरप्रीत सेखों गिरफ्तार

Mon, 13 Feb 2017 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
गांव ढुडीके में मुठभेड़ की जानकारी देते जिला पुलिस प्रमुख गुरप्रीत सिंह तूर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोगा के गांव ढुडीके में गैंगस्टर गिरोह और पटियाला पुलिस के बीच मुठभेड़ के बाद नाभा जेल ब्रेक कांड में फरार गैंगस्टर गुरप्रीत सेखों समेत चार गैंगस्टरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह गैंगस्टर एक एनआरआई की कोठी में छिपे हुए थे। पुलिस ने मौके से तीन पिस्तौल और एक 12 बोर बंदूक और दो गाड़ियां कब्जे में ली हैं। 
विज्ञापन


गांव ढुडीके में जिला पुलिस प्रमुख, मोगा गुरप्रीत सिंह तूर और एआईजी कांउटर इंटेलीजेंस पटियाला गुरमीत सिंह चौहान ने बताया कि सूचना मिली थी कि गांव ढुडीके में गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह सेखों अपने तीन साथियों के साथ एनआरआई के घर ठहरा हुआ है।

पटियाला पुलिस के एसपी के नेतृत्व में पुलिस ने रविवार दोपहर बाद गांव ढुडीके में घेराबंदी की। इस दौरान दोनों गुटों में तकरीबन 15 मिनट फायरिंग हुई।  पुलिस फोर्स ने घर को घेरा डाला और ग्रामीणों को अपने घरों में ही रहने को कह दिया इसके बाद फायरिंग शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों गुटों में 15 मिनट तक हुई फायरिंग

गांव ढुडीके में मुठभेड़ की जानकारी देते जिला पुलिस प्रमुख गुरप्रीत सिंह तूर - फोटो : अमर उजाला
हालांकि जिला पुलिस प्रमुख गुरप्रीत सिंह तूर ने कहा कि कोई फायरिंग नहीं हुई। जिस मकान में यह गैंगस्टर रुके हुए थे, वह पंजाब केसरी लाला लाजपत राय की यादगारी भवन के पास वाले मकान में एक एनआरआई दविंदर सिंह गोल्डी रह रहा है।

इस मुठभेड़ में किसी गैंगस्टर या पुलिस मुलाजिम के घायल होने की जानकारी नहीं है।  इसके बाद पुलिस ने नाभा जेल ब्रेक कांड के मुख्य सरगना गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह सेखों और उसके तीन साथी मनवीर सिंह सेखों, राजविंदर सिंह राजा उर्फ सुलतान गांव मंगेवाला, कुलविंदर सिंह ढिंबरी निवासी सिधाना को काबू कर लिया गया। पुलिस ने मौके से तीन पिस्तौल, एक बारह बोर बंदूक और दो वाहन कब्जे में लिए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें