भगत सिंह की बहन के दामाद कुलजीत सिंह के फर्जी एंकाउटर मामले में होशियारपुर की जिला अदालत द्वारा दोषी करार दिए गए व पांच साल की सजा सुनाने के खिलाफ पंजाब पुलिस के पूर्व एसपी एसपीएस बसरा और दो अन्य पुलिस कर्मियों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।
बुधवार को हाईकोर्ट ने मामले पर सुनवाई के बाद याचिका को सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया। 1989 में पंजाब पुलिस ने फर्जी एंकाउंटर में भगत सिंह की बहन प्रकाश कौर के दामाद की हत्या कर दी थी।
इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने प्रकाश कौर की अपील पर जांच के आदेश दिए थे। जिस पर होशियारपुर की जिला अदालत ने पिछले दिनों पुलिस कर्मियों को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई थी।