फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में पिता ने सिर में हथौड़ा मारकर की मासूम बेटे की हत्या

Sun, 24 Apr 2016 07:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
हत्या की जांच - फोटो : demo pics
विज्ञापन
हिसार के ढाणी श्यामलाल में एक बेरहम पिता ने अपने आठ साल के मासूम बेटे की सिर में हथौड़ा मारकर बेदर्दी से हत्या कर दी। बाप के सिर पर इस कदर हैवानियत सवार थी कि वह मासूम के मरने के बावजूद उसके मुंह को कपड़े से दबाता रहा। हत्या के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


पड़ोसियों का कहना है कि आरोपी पिता शंकी स्वभाव का था और बात-बात में तुनक मिजाजी हो जाता था। हृदय विदारक यह घटना श्यामलाल ढाणी में शुक्रवार शाम करीब साढे़ 5 बजे की है। विवेक मेहता का आठ वर्षीय बेटा योगेश घर के बाहर अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था। तभी उसके पिता विवेक ने उसे घर बुलाया। उसके मुंह को बांधकर उसके सिर में हथौड़ा दे मारा।

उसने बेटे के गिरने के बाद भी उसके सिर पर वार किए। योगेश के सिर को हथौडे़ से बुरी तरह से वार कर उसके सिर को बिखेर दिया। थोड़ी देर बाद मासूम का दोस्त वंश उसे बुलाने आया तो खून से लथपथ योगेश को देखकर उसकी चीख निकल गई। वंश रोता-चिल्लाता हुआ अपनी मां के पास गया और इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


इसके बाद वंश की मां ने आवाज लगाकर पड़ोसियों को बुलाया। पड़ोसी सतीश एक अन्य के साथ मिलकर उसे सामान्य अस्पताल ले गए। वहां से उसे एक निजी अस्पताल में भेज दिया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

भाई पर तेजाब फेंक बेटे को लाया था मोहाली से
पड़ोसियों ने बताया कि मासूम योगेश को करीब 20 दिन पहले ही उसका ताऊ मोहाली में पढ़ाने के लिए अपने साथ ले गया था। दो दिन पहले ही आरोपित पिता विवेक उसे यह कहकर वापस ले आया कि वह अपने बेटे को खुद पढ़ाएगा। जब उसके भाई ने विरोध किया तो उसने भाई पर तेजाब फेंक दिया। इसके बाद अपने बेटे के साथ हिसार आ गया।
Trending Videos
विज्ञापन

घर में थे केवल दो ही सदस्य थे, बाप और बेटा

हत्‍या - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
घर में आरोपी विवेक अपने करीब आठ वर्षीय बेटे योगेश के साथ रहता था। एक साल पहले योगेश की दादी बीमार होने के चलते अपने बड़े बेटे के पास मोहाली चली गई थी, जिसके बाद घर में पिता-पुत्र ही रहते थे। विवेक ने करीब दस साल पहले बिहार की महिला से शादी की थी। बच्चा होने के बाद विवाद होने लगा। इसके बाद महिला विवेक और योगेश को छोड़कर चली गई।

छुड़वा दी थी योगेश की पढ़ाई
आरोपी विवेक धूप-अगरबत्ती बेचने का काम करता है। अपने बेटे योगेश की पढ़ाई भी बीच में ही छुड़वा दी थी। वह पास के ही एक स्कूल में दूसरी कक्षा में पढ़ता था। इसीलिए उसका ताऊ उसे मोहाली लेकर गया था।

कालोनी में दहशत 
बेदर्दी से की गई हत्या के बाद पूरी कॉलोनी में दहशत का माहौल हो गया। जिसने भी इस घटना के बारे में सुना, उसके रोंगटे खड़े हो गए। पड़ोसी अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर डरे हुए दिखाई दिए। घर में बिखरा खून देखकर आस-पड़ोस के लोग घबराए दिखे। देर शाम कॉलोनी में पुलिस ने पहुंचकर मौके से साक्ष्य जुटाए।

आरोपी पिता विवेक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मौके से साक्ष्य जुटाए गए हैं। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बच्चे की दादी और अन्य परिजनों को फोन किया है।
- मंदीप सांगवान, एसएचओ, सिटी हिसार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें