फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरनाला के युवक का बेल्जियम में कत्ल

Mon, 29 Sep 2014 08:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के जिले बरनाला के गांव फरवाही के एक नौजवान की बेल्जियम में हत्या हो गई। सूचना मिलते ही पूरा गांव शोक में डूब गया।
विज्ञापन


मृतक लखविंदर सिंह लक्खी (23) के पिता अवतार सिंह ने बताया कि उनके घर को आर्थिक तंगी की वजह से कमाने के लिए बेल्जियम भेजा था।

अवतार सिंह ने बताया कि लखविंदर तीन वर्षों से बेल्जियम के एक प्रोविजन स्टोर में काम कर रहा था और इन तीन वर्षों के दौरान अभी वह लिया हुआ कर्ज ही उतार पाए थे।

रविवार रात बेल्जियम के प्रोविजन स्टोर में कार्य करते समय उसकी किसी ने हत्या कर दी। इसकी सूचना उसके साथ कार्य करते गांव के ही एक लड़के ने उनको फोन पर दी। यह सुनकर सारा परिवार और गांव सदमे में डूब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवतार ने बताया कि उनकी इच्छा थी कि वह अपने बेटे धूमधाम से शादी करते लेकिन सब कुछ मन में ही रह गया। वे अब पथराई आंखों से लखविंदर सिंह लक्खी की आखिरी झलक पाने के लिए उसके शव के इंतजार में बैठे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें