रात का खाना खाकर सैर के लिए निकले न्यू संत नगर निवासी संदीप सिंह का रविवार की देर रात को कत्ल कर शव सतलुज दरिया में फेंक दिया। घटना का पता उस समय चला जब सोमवार को संदीप का शव नहर में मिला।
शव बाहर निकाला तो उसके सिर पर काफी घाव थे। सूचना पाकर थाना लाडोवाल की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
थाना लाडोवाल के एसएचओ आईपीएस डॉ. संदीप गर्ग ने कहा कि संदीप सिंह गर्वनमेंट कॉलेज में बीए का छात्रा था। रविवार रात को वह घर से खाना खाकर सैर के लिए निकला था, लेकिन घर वापस नहीं पहुंचा।
परिजनों ने सारी रात संदीप की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सोमवार को सतलुज दरिया में युवक तैराकी कर रहा था। उसने शव तैरता देखकर पुलिस को जानकारी दी।
पुलिस ने शव बाहर निकलवा कर जांच की तो उसके सिर पर किसी हथियार से वार किया गया है। हत्यारों ने घटना को अंजाम देकर शव को खुर्द बुर्द करने के लिए शव नहर में फेंक दिया।
डॉ. संदीप ने कहा कि पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव वारिसों के हवाले कर दिया है। मामले की जांच के लिए अलग अलग थ्योरियों पर काम किया जा रहा है। जल्द ही मामला हल कर लिया जाएगा।