फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाभी पर फिदा था, संबंध बनाना चाहता था, बेमेल चाहत का खौफनाक अंजाम

Fri, 12 Aug 2016 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल(हरियाणा)
विज्ञापन
अवैध संबंध बनाने से मना करने पर भाभी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मां समान भाभी पर बुरी नजर रखता था देवर। कई बार समझाया पर वो न माना। हारकर उसने ऐसा कदम उठाया, सब सन्न रह गए। वारदात, कैथल के चक्कू लदाना गांव में  गुरुवार को हुई। देवर ने अपनी भाभी की हत्या कर दी। आरोपी पिछले काफी दिनों से अपनी भाभी को अवैध संबंध बनाने के लिए तंग कर रहा था।
विज्ञापन


उससे गुस्सा तब आया, जब उसकी भाभी ने हरकतों को बढ़ता देख उसकी शिकायत परिजनों को कर दी, जिसके कारण वे आपे से बाहर हो गया और उसने तेजधार हथियार से अपनी भाभी की हत्या कर दी। विवाहिता के भाई की शिकायत पर गुहला थाना पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

विवाहिता के भाई खेड़ी गुलाम अली निवासी रवि कुमार ने बताया कि छह साल पहले उसकी बहन की शादी चक्कू लदाना निवासी वजीर सिंह से हुई थी। वजीर का चचेरा भाई शिव कुमार, उसकी बहन को परेशान करता रहता था। वह उस पर अवैध संबंध बनाने के लिए दबाव डालता।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने समझाया, पर नहीं माना, अभी फरार

अवैध संबंध बनाने से मना करने पर भाभी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विवाहिता ने इसकी शिकायत कि तो परिजनों ने आरोपी को अपनी हरकतों से बाज आने के लिए समझाया। रवि ने बताया कि बुधवार सुबह आठ बजे उसके जीजा के फोन से उसकी बहन का फोन आया। बहन ने बताया कि शिव उनके घर पर आया था और उसने गलत हरकत करने का प्रयास किया।

इस पर परिजनों ने उसे कहा कि वे जल्द ही चक्कू लदाना आकर आरोपी को समझाएंगे। दोपहर के समय उसकी बहन की ससुराल से दोबारा फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि आपकी बहन की हत्या हो गई है। सूचना पाकर जब वे मौके पर पहुंचे तो चारपाई पर शव पड़ा हुआ था।

कान व मुंह पर चोट के निशान और गले पर रगड़ लगी हुई थी। आरोप है कि शिवकुमार उर्फ शिभू ने ही उसकी बहन की हत्या की है। उसका जीजा खेती करता है और सब्जी की फेरी लगाता है। वारदात के समय उसकी बहन की सास व पति घर से बाहर थे।

रामथली चौकी के इंचार्ज एएसआई दलबीर सिंह ने बताया कि शिव कुमार उर्फ शिभू के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी अभी फरार है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लेंगे।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें