फौजी की शादी तय हो गई लेकिन उसकी शादीशुदा प्रेमिका उसे करने लगी ब्लैकमेल तो युवक ने उठाया दहलाने वाला कदम। दरअसल फौजी प्रेमी को ब्लैकमेल करना एक महिला को भारी पड़ गया।
सिरफिरे प्रेमी ने महिला को दो गोली मार मौत के घाट उतार दिया। आरोपी फौजी वारदात को अंजाम दे मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
मामला सोनीपत रोड पर गांव भैंसरू कलां के पास का है। पुलिस के मुताबिक सांपला थाना क्षेत्र के गांव गिझी की रहने वाली 35 वर्षीय राजबाला रविवार शाम को अपने 14 साल के बेटे चांद के साथ बाइक पर बैठ कर सोनीपत रोड से गुजर रही थी। इसी बीच उसे रास्ते में गोच्छी गांव निवासी फौजी दीपक मिल गया। इसके बाद राजबाला दीपक के साथ खरखौदा की ओर जाने लगी। दीपक ने भैंसरू कलां गांव के पास चाय पीने के बहाने बाइक रोकी। फिर दीपक राजबाला को अपने साथ कमरे में ले गया और उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।