फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ता करने आए वर पक्ष्ा ने लड़की के चाचा को कुचला

Tue, 07 Jul 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर,फिरोजपुर(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
लड़के का रिश्ता करने के लिए आए वर पक्ष ने शराब के नशे में झगड़ा करके लड़की के चाचा की जीप से कुचल कर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने कत्ल का मामला दर्ज कर लड़के वालों की ओर से आए चार लोगों को  हिरासत में लिया है। यह घटना पंजाब के अबोहर के पड़ोसी शहर हनुमानगढ़ जंक्शन के वार्ड नं. 42 में सुरेशिया मोहल्ला में रविवार की रात हुई।
विज्ञापन


जंक्शन थाना प्रभारी रणवीर मीणा ने बताया कि सुरेशिया मोहल्ला निवासी गेपरराम भाट की पौत्री के रिश्ते के लिए गांव खाजूवाला निवासी लड़के वाले रविवार सांय करीब 4 बजे वहां पहुंचे। रात करीब 9.30 बजे जब लड़के वाले भोजन कर रहे थे तो इसी दौरान लड़की के चाचा कांग्रेसराम की लड़के वालों की तरफ से आए हनुमानराम के साथ कहासुनी हो गई।

इस पर झगड़ा होने लगा। थाना प्रभारी ने बताया कि हनुमानराम के साथ लालाराम, श्रवणराम और सरदाराराम ने कांग्रेसराम को पीटते हुए जबरन अपनी जीप में डाल लिया और चलती जीप में उन्होंने कांग्रेसराम से और मारपीट की।
विज्ञापन


इसके बाद उसे धर्मपाल एसडीटी पीसीओ के पास चलती जीप से नीचे फेंककर ऊपर से गाड़ी चढ़ाकर उसे कुचल दिया। घायल कांग्रेसराम को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

वहां करीब 11 बजे उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी ने मृतक के भाई श्रवणराम भाट के बयानों पर हनुमानराम, लालाराम, श्रवणराम एवं सरदाराराम के खिलाफ केस दर्ज चारों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें