फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदिहाड़े मासूम भाई-बहन की नृशंस हत्या

Sat, 10 May 2014 09:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राई/सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत के गांव जाखौली में उस वक्त दहशत का माहौल बन गया, जब अज्ञात हमलावरों ने दिनदहाडे़ घर में घुसकर दो मासूम भाई-बहन की नृशंस हत्या कर दी।
विज्ञापन


हमलावर ने जहां लड़के को तेजधार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतारा वहीं बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के समय घर पर दोनों भाई-बहन अकेले थे।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया और अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। हत्या का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

मजदूरी करते थे मां-बाप

गांव दोरी रसूलपुर, जिला बदायूं, उत्तरप्रदेश निवासी दुर्गपाल पत्नी ओमपति और चार बच्चों कमल, आरती, बिजेंद्र और सुजाता के साथ गांव जाखौली में श्रीपाल के घर किराए पर रह रहा है।

दुर्गपाल राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में माली का काम करता है और उसकी पत्नी भी गांव में दिहाड़ी करती है।

खुरपी से की गई हत्या

शुक्रवार को दुर्गपाल और ओमपति रोज की तरह काम पर चले गए और दो बच्चे कमल और आरती स्कूल चले गए। घर पर बिजेंद्र (6) और सुजाता (4) अकेले थे।

दोपहर करीब डेढ़ बजे जब ओमपति घर पहुंची तो बिजेंद्र का शव कमरे में पड़ा देख उसकी चीख निकल गई। बिजेंद्र की तेजधार हथियार (खुरपी) से हत्या की गई थी।

खुरपी भी पास ही खून से सनी पड़ी थी। जबकि सुजाता लापता थी। ओमपति की चीख सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए।
विज्ञापन

लड़की का शव बिटोरे से मिला

ग्रामीणों की सूचना पर राई थाना प्रभारी बलजीत सिंह व एसआई नरेश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों व पुलिस ने जब सुजाता की तलाश की तो उसका शव भी कुछ दूर उपलों से बने बिटौरे से बरामद किया गया।

पुलिस ने एफएसएल की टीम को बुलवाकर फिंगर प्रिंट एकत्र कराए। पिता दुर्गपाल की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी।

पुलिस ने पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। हमलावरों की तलाश के लिए दो टीमों का गठन कर दिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें