फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ममता' ने ही की मासूम बेटी की गला घोंटकर हत्या

Sat, 19 Apr 2014 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी नन्ही बच्ची का गला दबाकर हत्या करने के मामले में जिला अदालत ने शुक्रवार को उसकी मां को दोषी ठहराया। 22 अप्रैल को आरोपी महिला को सजा सुनाई जाएगी।
विज्ञापन


घटना 10 मई साल 2013 में गांव फैंदा की है। आरोपी ममता पति के साथ यहां पर किराए के मकान में रहती थी। पुलिस ने इस दिन मकान मालिक मेवा सिंह की शिकायत पर ममता के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार ममता के एक युवक से प्रेम संबंध थे। युवक ने ममता से कहा था कि यह बच्ची उसकी है, जबकि मां इस बात को उजागर नहीं होने देना चाहती थी।

इस पर जब प्रेमी ने दबाव बनाया तो ममता ने बच्ची की गला घोट कर हत्या कर दी। मामला सामने आया था तो पहले मां ने बच्ची की हत्या का आरोप एक अन्य किराएदार अनीता पर लगाया, लेकिन जब पुलिस मौके पर पहुंची तो ममता ने हत्या की बात अपने मालिक मकान को बता दी। इस पर पूरा मामला खुल गया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें