फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर फौजी को बेटे ने कुल्हाड़ी से काटा

Mon, 04 Aug 2014 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नछत्तर नगर में रिटायर फौजी की उसके बेटे ने कुल्हाड़ी से हमलाकर हत्या कर दी। आरोपी को शक था कि उसका पिता उसकी पत्नी पर गंदी नीयत रखता है। पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


थाना कैनाल कालोनी के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि नछत्तर सिंह नगर की गली नंबर 2 के रहने वाले सुखजीत सिंह को शक था कि उसका पिता बाबू राम (रिटायर फौजी) उसकी पत्नी पर गंदी नीयत रखता है और अक्सर उसके साथ छेड़छाड़ करता है।

पिता की इन हरकतों से परेशान सुखजीत सिंह का पिता के साथ बीती रात विवाद हो गया। दोनों में काफी झगड़ा हुआ। इसी बीच तैश में आए सुखजीत सिंह ने कुल्हाड़ी से बाबू राम पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल्हाड़ी के वार से गंभीर रूप से जख्मी बाबू राम की मौके पर मौत हो गई। एसएचओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें