फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी के चरित्र पर शक हुआ तो कर दी हत्या

Mon, 12 May 2014 10:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव ककहेड़ी प्लॉट में एक पिता ने अपनी बाइस वर्षीय बेटी की शनिवार रात को सोते समय गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोप है कि पिता को अपनी बेटी के चरित्र पर शक था और इसी बात से वह काफी परेशान था।
विज्ञापन


इसीलिए उसने अपनी बेटी गुरप्रीत कौर का सोते समय गला घोंट दिया। मामले का खुलासा सुबह पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई सूचना के बाद हुआ।

पुलिस ने इस मामले में मृतका के चाचा की शिकायत पर उसके पिता के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

लड़की के चाचा ने पुलिस को दी शिकायत

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना मिली थी कि गांव ककहेड़ी प्लाट में एक युवती की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही थाना सीवन से पुलिस कर्मचारियों ने गांव में पहुंच कर जांच पड़ताल की तो गांव में जरनैल सिंह की 22 वर्षीय पुत्री गुरप्रीत कौर मृत पाई गई।

उसके गले पर निशान थे। गुरप्रीत के के चाचा महल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें सुबह पता चला था कि उसकी भतीजी की मौत हो गई है।

जब वे अपने भाई के घर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उनकी भतीजी के गले पर निशान हैं तथा उसकी मौत हो चुकी है। उसने आरोप लगाया कि उनके भाई जरनैल सिंह ने अपनी बेटी की चरित्र पर संदेह के चलते गला घोंट कर हत्या कर दी।
विज्ञापन

गुरप्रीत की शादी नहीं हुई थी

महल सिंह ने आरोप लगाया कि उसके भाई ने रात को गुरप्रीत कौर के सोने के बाद इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने महल सिंह के बयान पर आरोपी जरनैल सिंह के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।

बताया जा रहा है कि आरोपी पिता बारहवीं तक पढ़ी अपनी बेटी गुरमीत के चरित्र पर संदेह करता था। उसकी चार बेटियों में से मृतका दूसरे नंबर की थी। उसकी छोटी बहन की भी शादी हो चुकी है। लेकिन उसकी अभी तक शादी नहीं हुई थी।

जरनैल सिंह की चार बेटियां और एक सबसे छोटा बेटा है। वह अपनी बेटी गुरमीत को लेकर लंबे समय से परेशान था। सीवन के एसएचओ महावीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें