फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे के सिर पर ईंट मारकर हत्या

Mon, 29 Sep 2014 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला सिटी/नारायणगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के जटवाड़ गांव में बारह साल के बच्चे के सिर पर ईंट मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि बच्चे के परिजन जब पुलिस थाने शिकायत के लिए पहुंचे तो पुलिसकर्मियों ने उल्टा उन्हें ही धमकाना शुरू कर दिया और कहा कि इतनी फिक्र है तो बच्चों को संभालकर क्यों नहीं रखते।
विज्ञापन


इसकी सूचना मिलने पर डीसीपी ने दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया। अब एसआईटी (स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम) मामले की जांच करेगी

जानकारी के अनुसार, गांव जटवाड़ का निवासी साहिल (12) छठी कक्षा का छात्र था। वह शनिवार रात दोस्तों के साथ जागरण में गया था लेकिन जब रविवार सुबह घर नहीं लौटा। परिजनों ने तलाश शुरू की तो पास ही खेत में खून से लथपथ साहिल का शव मिला।

उधर, जब परिजनों ने स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी तो पुलिसवालों ने परिजनों के साथ अभद्र व्यवहार किया। इस पर क्षेत्र के लोगों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने नारायणगढ़ हाईवे जाम कर दिया।
विज्ञापन


इससे करीब चार घंटे यातायात बाधित रहा। लोगों के गुस्से को देखकर आखिरकार डीसीपी ने अभद्र व्यवहार करने वाले दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर जाम खुलवाया।
 
जानवरों ने भी शव को नोचा
गांव जटवाड़ के निर्मल सिंह के बेटे साहिल के शव के बारे में सुबह छह बजे पता चला। जब साहिल के परिजन वहां पहुंचे तो साहिल का शव खून से लथपथ पड़ा था और इसे जानवरों ने भी नोचा था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें