फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्ड व्यापारी की गला रेतकर हत्या

Sun, 28 Sep 2014 09:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
दमोरिया पुल के पास रविवार को तीन लोगों ने सोना व्यापारी विनोद कुमार विक्की पुत्र अशोक कुमार निवासी महेन्द्रू मोहल्ला की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने एक हत्यारोपी आरपीएफ मुलाजिम को गिरफ्तार कर लिया है। दो आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन


एडीसीपी क्राइम इलन जेलियन ने बताया कि रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर विक्की के अलावा आरपीएफ मुलाजिम जसमेल सिंह, मोबाइल की दुकान चलाने वाले राकेश कुमार टोनी और एक अज्ञात व्यक्ति में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। चारों रेलवे स्टेशन पर जुआ खेल रहे थे।

एडीसीपी क्राइम ने बताया कि झगड़े के दौरान विक्की ने राकेश कुमार टोनी की बाइक उठाई ओर चला गया। विक्की को जाते देख आरपीएफ मुलाजिम, टोनी और एक अज्ञात व्यक्ति उसके पीछे भागे। उन्होंने दमोरिया पुल के पास उसे पकड़ लिया और चाकू से उसका गला रेत दिया।
विज्ञापन


एडीसीपी क्राइम ने बताया कि विक्की की हत्या कर भाग रहे तीनों आरोपियों को एक चाय विक्रेता ने देख लिया। चाय विक्रेता के शोर मचाने पर लोगों ने मिलकर आरपीएफ मुलाजिम को पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरपीएफ मुलाजिम को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने घटनास्थल से बाइक भी बरामद कर ली है। उन्होंने बताया कि आरपीएफ मुलाजिम जसमेल सिंह से पूछताछ जारी है। हत्यारोपी राकेश कुमार टोनी के घर पर भी छापामारी की गई थी लेकिन उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। तीसरे हत्यारोपी की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें