फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिलीपींस में पिता के नौकर ने युवक को गोलियों से भूना

Wed, 05 Aug 2015 09:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़ने के लिए फिलीपींस गए युवक को उसके पिता के नौकर ने गोलियों से भून दिया। युवक पंजाब में जालंधर का रहने वाला था।
विज्ञापन


मृतक युवक का नाम जसमीत और उम्र 23 वर्ष बताई जा रही है। आरोपी युवक जेम्स जसमीत के पिता जसवंत सिंह के यहां नौकरी करता था और विदेशी मूल का था।

मृतक जसमीत की मां हरदीप कौर ने बताया की उनका बेटा 2011 में होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई करने के लिए अपने पिता जसवंत सिंह के पास ओवेति गया था। उसकी तीन साल की पढ़ाई पूरी हो चुकी थी और चौथे साल की पढ़ाई कर रहा था कि अचानक उसकी मौत की खबर आ गई।
विज्ञापन


जसमीत की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गइ। भाजपा कला संस्कृति प्रकोष्ठ पंजाब के प्रधान किशनलाल शर्मा व युवा भाजपा के महामंत्री अशोक सरीन हिक्की मृतक के परिवार को सांत्वना देने पहुंचे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें