मकान नाम कराने को लेकर ही सोमवार सुबह सात बजे राजू का अपनी बहन के साथ झगड़ा हो गया था। उस समय उसका ससुर सुंदर लाल दुकान पर दूध लेने गया था। इसी दौरान उसके साले राजू ने अपनी पत्नी सोनिया और दो साली संजू व मंजू के साथ मिलकर शालू की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसकी पत्नी और दो सालियों की तलाश की जा रही है।
इससे पहले शालू की हत्या के बाद कॉलोनी में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गयी। सुबह से लेकर शाम तक कॉलोनी में शालू की हत्या को लेकर चर्चा रही। इस दौरान मौके पर एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाये। मृतक महिला के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है।
तीन महीने की बच्ची के सिर से उठा मां का साया
अरशद और शालू की शादी चार साल पहले हुई थी। उनके पास एक तीन महीने की बच्ची है। शालू की मौत होने के बाद तीन महीने की बच्ची के सिर से मां का साया उठ गया। उधर, शालू के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
भीम नगर में एक महिला की हत्या के मामले में उसके पति की शिकायत पर तीन महिलाओं समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। महिला के पति ने अपने साले, साले की पत्नी व दो सालियों पर आरोप लगाया है। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। -हरजिंद्र सिंह, सिटी थाना प्रभारी।