फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर देकर लौट रहे LLB के छात्र की बेरहमी से हत्या

Mon, 23 May 2016 10:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर।
विज्ञापन
छात्र की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ऊना रोड स्थित स्वामी सर्वानंद गिरी पंजाब यूनिवर्सिटी रिजनल सेंटर के बीए एलएलबी अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा देकर लौट रहे एक छात्र की हत्या कर दी गई। वारदात शनिवार देर शाम घटी। मृतक छात्र एएसआई का बेटा था। हमलावरों ने उसकी गाड़ी को घेरकर रोका और तेजधार हथियारों से उसकी हत्या कर दी। उसे तीन गोलियां भी मारी गई, हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सहायक सब इंस्पेक्टर दविंदर सिंह निवासी पुलिस लाइन का बेटा मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना (26) ऊना रोड पर स्वामी सर्वानंद गिरी पंजाब यूनिवर्सिटी क्षेत्रीय सेंटर बजवाड़ा में बीए एलएलबी का अंतिम सेमेस्टर का विद्यार्थी था। इन दिनों सेंटर में परीक्षाएं चल रही थी। शनिवार दोपहर को मनप्रीत पेपर देने सेंटर आया था।

शाम करीब छह बजे पेपर देकर वह सेंटर से बाहर निकला। अपनी सफेद रंग की जिप्सी से वह रिजनल सेंटर से बाहर निकला। इस दौरान दो गाड़ियों में आए अज्ञात नौजवानों ने उसकी जिप्सी के आगे और पीछे अपनी गाड़ियां लगा दी। गाड़ी रुकते ही हमलावरों ने उसे घेर लिया और तेजधार हथियारों से उस पर हमला कर दिया। सूत्रों के अनुसार इस दौरान तीन गोलियां भी चली। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। हमले के बाद मनप्रीत को स्थानीय सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों का कहना था कि फिलहाल गोली लगने से मौत होने के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें