फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम पर आने में देरी हुई तो बुजुर्ग मजदूर को मिली खौफनाक सजा

Tue, 21 Jun 2016 02:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तरनतारन(पंजाब)
विज्ञापन
पंजाब के तरनतारन में मजदूर की हत्या, फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुजुर्ग मजूदर को काम पर आने में लेट हो गया तो उसे बड़ी खौफनाक सजा मिली। घटना पंजाब के तरनतारन की है। किसान बाप-बेटे ने कस्सी मारकर मजदूर की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर दोनों बाप-बेटा फरार हो गए। थाना सदर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मृतक के बेटे शमशेर सिंह शेरू निवासी पखोके ने बताया कि उसके पिता हरजीत सिंह तीन वर्ष से बलकार सिंह के पास मजदूर (सीरी) के रूप में काम करते था। रविवार की दोपहर को अपने घर भोजन करने लिए आए थे।  वह शाम चार बजे के करीब खेतों में पहुंचे। वहां पहले से ही मौजूद बलकार सिंह और उसके बेटे सुखचैन सिंह ने काम पर देरी से आने पर पिता को गालियां देते हुए मारपीट करनी शुरू कर दी।

बाप-बेटों ने उसके पिता हरजीत सिंह के सिर पर कस्सी से कई वार किए। इसके बाद दोनों फरार हो गए। शेरू ने बताया आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी उसे दी। इस पर वह परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा। तब तक पिता हरजीत सिंह दम तोड़ चुके थे। इसके बाद परिजनों ने घटना की जानकारी थाना सदर में दी। इस पर थाना प्रभारी मौके यादविंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाकर शव  परिजनों को सौंप दिया गया है। फरार बाप-बेटे की गिरफ्तारी लिए छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन


सीपीएम ने सिविल अस्पताल में धरना दिया
इस मामले में सीपीएम पंजाब के नेता बलदेव सिंह पखोके के नेतृत्व सिविल अस्पताल तरनतारन के समक्ष धरना लगाया गया। इस दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने और मृतक के परिजनों को मुआवजा दिए जाने की मांग की गई। मौके पर पहुंचे डीएसपी (सिटी) हरपाल सिंह रंधावा ने धरनाकारियों को आश्वासन दिलाया कि मामला दर्ज करके आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके बाद धरना उठा लिया गया।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें