अवैध संबंधों से नाराज बेटे और दामाद ने की महिला के प्रेमी की हत्या
- फोटो : Demo Pic
20 साल के लड़के को एक 45 साल की विधवा से प्यार हो गया। दोनों साथ भी रहने लगे लेकिन इस प्यार का अंजाम इतना खौफनाक होगा ये किसी ने नहीं सोचा होगा। मामला पंजाब के पटियाला का है, जहां अवैध संबंधों से नाराज 45 साल की महिला के बेटे और दामाद ने कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर उसके प्रेमी की पीट-पीट कर हत्या कर दी। थाना अर्बन एस्टेट पुलिस ने महिला समेत सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
मामले के जांच अधिकारी थाना अर्बन एस्टेट के एएसआई गुरविंदर सिंह ने बताया कि राजू निवासी मानसा ने पुलिस के बताया कि उसके भाई सन्नी (20) के करीब एक साल से पटियाला में थेड़ी की रहने वाली एक विधवा महिला (45) के साथ अवैध संबंध थे। दोनों मानसा में पति-पत्नी की तरह रह रहे थे।
9 मई को महिला का दामाद साजन व बेटी मानसा में आए और कहा कि सरकार गरीबों को मकान बनाने के लिए पैसा दे रही है। महिला के लड़के राजू को भी पैसे मिल सकते हैं। इसके लिए उसके हस्ताक्षर चाहिए। वह पटियाला सन्नी के साथ आकर साइन कर जाए।
बेसबाल और डंडों से बुरी तरह से पीटा
murder
- फोटो : Demo Pic
11 मई को जब महिला अपने प्रेमी, सन्नीके भाई राजू और मां व नाना के साथ अर्बन एस्टेट फेज एक के पास थेड़ी चौक पहुंची, तो वहां पहले से मौजूद महिला के दामाद साजन, लड़के राजू, शंभू और 10 अज्ञात लोगों ने साजिश के तहत बेसबाल व डंडों के साथ सन्नी पर हमला कर दिया।
गंभीर हालत में सन्नी को राजिंदरा अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान सन्नी की मंगलवार को मौत हो गई है। सन्नी के भाई का आरोप है कि महिला भी आरोपियों के साथ मिली हुई थी, क्योंकि उसने सन्नी को बचाने की कोई कोशिश नहीं की।
पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला समेत सभी लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।