फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबूतों के अभाव में हत्या का आरोपी हुआ बरी

Thu, 06 Mar 2014 12:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
14 साल पहले हुए हत्या के मामले में सबूतों के अभाव में अदालत ने आरोपी को बरी कर दिया। इससे पहले इस मामले में दो को उम्रकैद हो चुकी है।
विज्ञापन


मामले के अनुसार सेक्टर-37 निवासी उमंत सिंह वालिया ने पुलिस को छह दिसम्बर 1999 में मनप्रीत सिंह, सुनील कुमार और हरीश के खिलाफ उसके भाई गुणवंत सिंह की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।

हत्या से पहले उन्होंने उसके भाई से अंगूठी और पर्स ले गए थे। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने तीनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया था।

मामले की सुनवाई के दौरान 2003 में मनप्रीत सिंह भगौड़ा हो गया था। जबकि अदालत ने 31 जनवरी 2008 को सुनील कुमार उर्फ चिकना और मोहाली निवासी हरीश कुमार को उम्रकैद की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश शालिनी सिंह नागपाल की अदालत ने खरड़ के दशमेश नगर निवासी मनप्रीत सिंह को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया। आरोपी इस मामले में पहले भगौड़ा हो चुका था। उसे पुलिस ने छह महीने पहले ही गिरफ्तार किया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें