फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीट-पीट कर दिव्यांग की हत्या, मामले का बड़ा सच आया सामने

Tue, 13 Sep 2016 02:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Chandigarh Murder - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंडीगढ़ में दिव्यांग की डंडों से पीट-पीटकर हत्या के मामले का बड़ा सच सामने आया है। बच्चे को पत्थर मारने से नाराज पिता ने शराब पीकर सेक्टर-19 के पार्क में अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर दिव्यांग की डंडों से पीट-पीटकर मार दिया था। पुलिस शहर में निगेहबां स्कीम के तहत लगवाए कैमरे की मदद से आरोपियों तक पहुंची।
विज्ञापन


यह कैमरा पार्क के कोने के घर के पास लगा था। इसमें बच्चे का पिता दिव्यांग के सिर पर डंडे मारता साफ दिख रहा है, जबकि साथियों ने दिव्यांग को पकड़ा हुआ था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में प्रयोग किया डंडा व कार भी बरामद कर ली है। डीएसपी ईस्ट सतीश कुमार ने बताया कि मनीमाजरा के माडी वाला टाऊन निवासी दीपक कुमार (32) और बापूधाम निवासी अवधेश कुमार (28) को काबू कर लिया गया है, जबकि उनका साथी बापूधाम निवासी काका अभी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस ने छापेमारी चल रही है।

पुलिस के अनुसार दीपक की पत्नी ने फोन कर उसे बताया था कि दिव्यांग सुरिंदर ने उनके बच्चे को पत्थर मारा है। इसके बाद दीपक अपने साथी काका और अवधेश के साथ शराब पीकर आया और उसने आते ही पार्क में खड़े सुरेंद्र पर डंडों से हमला कर दिया। मारपीट होती देख सेक्टर-19 निवासी रोहित वर्मा ने मारपीट की शिकायत पुलिस को दी थी। पुलिस ने घायल सुरेंद्र को सेक्टर 16 जनरल अस्पताल में दाखिल करवाया तो डॉक्टरों ने उसे मृत बताया था। पुलिस ने हत्या करके भाग रहे नशे में धुत अवधेश को पालिका बाजार से काबू किया था। अवधेश की निशानदेही पर पुलिस ने मुख्य आरोपी दीपक कुमार को दबोच लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने अवधेश को न्यायिक हिरासत में भेज दिया, जबकि दीपक  को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें